कड़ा ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओ ने चलाई साइकिल
अझुवा, कौशाम्बी:(स्वतंत्र प्रयाग): समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बेरोजगारी, महंगाई, भ्र्ष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न,किसान छात्र, मजदूर, नौजवान, महिलाओं की शोषणकारी नीतियों तथा लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध विधानसभा सिराथू अझुवा क्षेत्र में 8 से 10 किलोमीटर 'समाजवादी साइकिल यात्रा' पार्टी के कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज सिंह यादव अपने अझुवा आवास से साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया।
अझुवा भोलाचौराहा से हुए अटसराये डोरमा होते हुए सैनी चौराहा पहुचे जहाँ पर पार्टी द्वारा नामित प्रभारी डॉ अशोक पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाई अझुवा क्षेत्र से मुख्यरूप से अशोक गौतम, ज्ञानदत्त, अंजुम ,मज्जन अली , ज्ञानचंद्र पाल, मो फैसल, फिरोज खान , अजय यादव,बचानी यादव, राजेश, सर्वेश,दिलीप यादव,सहित सैकड़ों लोग रैली में शामिल हुवे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें