सांसद के जन्मदिन पर यमुनापार में सुंदरकांड के साथ हुआ वृक्षारोपण
शंकरगढ़,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी का जन्मदिन गुरूवार को पूरे जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। यमुनापार में विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया और पौधरोपण किया गया। इसके अलावा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के दीर्घायु की कामना की।
सांसद डॉ रीता जोशी के जन्मदिन पर यमुनापार के नारीबारी, शंकरगढ़ आदि स्थानों पर मनाया गया। सुंदरकांड का पाठ, मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा पौधे भी रोपे गए। इसी कड़ी में नगर पंचायत शंकरगढ़ के महिला अस्पताल परिसर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया, साथ ही पौधरोपण किया गया।
सभासद सुधा गुप्ता की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं ने पूरे विधि विधान से पाठ में सहभागिता की और इसके उपरांत हवन किया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।सभासद सुधा गुप्ता ने बताया कि जन्मदिन के मौके पर पौधरोपण भी किया गया।
इस दौरान केक भी काटा गया।इस आयोजन में सांसद मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी,रामायण शुक्ला, डाक्टर शैलेंद्र सिंह, रामखेलावन गुप्ता, चतुर्भुज दास गुप्ता, सभासद सुजीत केसरवानी, व्यापार मंडल महामंत्री रतन केसरवानी, उमा वर्मा, हेमराज जादूगर, विहिप नगर अध्यक्ष सुजीत केसरवानी,सुरेश केसरवानी (ओम शांति),पंकज केसरवानी, नितेश केसरवानी,बंटी केसरवानी, राजेश केसरवानी, समाजसेवी सतीश विश्वकर्मा, अनुज केसरवानी, अरविंद केसरवानी, शैलेंंद्र सिंह, हरिशंकर,आबिद अली, शालिनी श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ कर रीता जोशी का जन्मदिन मनाया और रीता जोशी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान हवन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर दुर्गा पांडेय, हृदयेश मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र, गिरीश कुमार चतुर्वेदी, राजेश्वरी प्रसाद पांडेय, ऋतुराज सिंह, दिव्यांशु चतुुर्वेदी, धीरेंद्र मिश्र, सुभाष सिंह पटेल, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।
आलोक गुप्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें