मिर्जापुर में निर्माणाधीन मकान गिरा, एक की मृत्यु, चार घायल
मिर्जापुर (स्वतंत्र प्रयाग): उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के कटरा क्षेत्र में मंगलवार को पैरियाटोला मोहल्ले एक निर्माणाधीन गिर जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पैरियाटोला निवासी अशोक तिवारी(50) के मकान के दूसरे तल्ले का निर्माण कार्य चल रहा था।
दोपहर में उसका एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में अशोक तिवारी समेत पांच लोग मलबे के नीचे दब गये।स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने अशोक तिवारी को मृत घोषित कर दिया। सभी मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें