बिहार के बांका में लापता युवती का शव बरामद
बांका (स्वतंत्र प्रयाग): बिहार में बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र से लापता एक युवती का शव आज पुलिस ने बरामद किया। पुलिस अधीक्षक अरविंद गुप्ता ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर हाहा गांव स्थित गेरुआ झील से 19 वर्षीय युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। युवती हाहा गांव की रहने वाली थी जो आठ दिसम्बर शाम से लापता थी। आशंका जतायी जा रही है।
कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है। इस सिलसिले में परिजनों ने संबंधित थाने में युवती के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुष्कर्म के संबंध में खुलासा हो पायेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें